Search

May 11, 2026 12:41 pm

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत खक्सा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।

धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत खक्सा में जिला प्रशासन के निर्देश पर रात्रि चौपाल का आयोजन सोमवार रात्रि को किया गया। रात्रि चौपाल कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत राज पदाधिकारी महेश कुमार डीआरडीओ प्रमोद दास, सीओ किरण डांग,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत, बीपीओ जगदीश पंडित , पंचायत के मुखिया,पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य गण्यमान्य के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । रात्रि चौपाल में पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, आपूर्ति सहित अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से बताया गया साथ ही इसका लाभ उठाने हेतु कहा गया । साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को कालाजार हेतु कैंप लगाकर जागरूक किया जा रहा था एवं बेहतर इलाज एवं स्वास्थ्य संबंधित अन्यान्य जरूरी सलाह दी जा रहा था तथा इससे संबंधित स्टाल भी लगाया गया था। समाचार प्रेषण तक रात्रि चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों की शिकायत एवं डिमांड को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा त्वरित सुनवाई प्रारंभ था।

IMG 20230529 WA0039
IMG 20230529 WA0038 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!