राजकुमार भगत
सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्रवेश परीक्षा में नामांकन के लिए 1013 छात्र–छात्राओं ने किया था आवेदन, 888 छात्र प्रवेश परीक्षा में हुए शामिल, 125 रहें अनुपस्थित
जिले के तीन सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय) में नामांकन को लेकर प्रवेश परीक्षा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, राज प्लस टू विद्यालय, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में आयोजित किया गया। परीक्षा में शामिल होने को लेकर तीनों विद्यालयों के मुख्यद्वार पर छात्र – छात्राओं ससमय पहुंच गए थे। ससमय परीक्षा केंद्रों को खोला गया। जिले के तीनों सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस विद्यालयों में नामांकन को लेकर कुल 1013 छात्र – छात्राओं ने आवेदन किया था, जिसमें से कुल 888 छात्र– छात्राओं ने आज प्रवेश परीक्षा दिया। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी की थी। उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज समेत अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा भी लिया। प्रवेश परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई।राज प्लस टू विद्यालय में 633 छात्रों के स्थान पर 566 छात्रों ने, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में 242 छात्रों के स्थान पर 202 छात्रों ने एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 138 छात्रों के स्थान 120 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दिया।








