लिट्टीपाड़ा पाकुड़
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा प्रखंड में मैट्रिक के बाद इंटर में भी लड़को से लड़की आगे निकली.+2उच्च विद्यालय लिट्टीपाड़ा की छात्रा नेहा कुमारी इंटर आर्ट्स विषय में 500में 418अंक लाकर विद्यालय टॉपर रही। उन्होंने 83.6%अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। बता दे कि नेहा वर्ग अष्टम तक की पढ़ाई शिशु मंदिर लिट्टीपाड़ा से की। नेहा कुमारी शुरू से पढ़ाई में लगनशील थी। बहुत कम उम्र में पिता की साया सर से उठ गया बावजूद नेहा ने हार नहीं मानी। नेहा नाना घर लिट्टीपाड़ा में रहकर इंटर तक की पढ़ाई की। उन्होंने कड़ी मेहनत व लगन से पुरे लिट्टीपाड़ा प्रखंड में नंबर 1पर रही। उन्होंने अपने सफलता का श्रेय नाना अंजन मंडल, नानी उषा देवी, मां रूपा देवी के अलावे प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार झा को दी। नेहा कुमारी ने कहा आगे शिक्षिका बनकर समाज को शिक्षित करूंगी।










