Search

March 15, 2026 8:21 pm

गायत्री जयंती धूमधाम से मनाई गई।

धीरेन साहा

पाकुड़िया गंगा दशहरा सह गायत्री जयंती के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार पाकुड़िया की ओर से मंगलवार देर शाम तक गायत्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। साथ ही बुधवार को निर्जला एकादशी भी मनाई गई। पाकुड़िया प्रखंड गायत्री परिवार सदस्यों के घर विभिन्न गांव में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर हवन यज्ञ में शामिल हुए। मौके गायत्री परिवार के प्रमोद सिंह ने गायत्री महिमा की चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारे सनातन हिंदू ग्रंथों में गायत्री महिमा चर्चा विस्तार से की गई है। बताया गया है कि अलौकिक परालौकिक सभी मनोकामनाएं गायत्री माता पूर्ण करती है। साथ ही गायत्री माता से संबंधित उपस्थित सभी यजमानो को पूजा पाठ भी करवाया गया।कार्यक्रम की शुरूआत युग गायन से की गई। मौके पर अर्चना देवी, मंटू भगत, सुबोध कुमार भगत, श्रीराम भगत, गणेश भगत, पितांबर भगत, पुष्पा देवी, सुधा देवी, सरिता देवी, शोभा देवी, अन्नु देवी सहित दर्जनों व्यक्तियों ने गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में हवन यज्ञअनुष्ठान किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर