सतनाम सिंह
घायल दोनो युवक को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती,प्राथमिक इलाज के बाद किए गए बाहर रेफर।
पाकुड़ नगर थाना अंतर्गत रेलवे कॉलोनी में दो युवक के ऊपर जानलेवा हमला किया गया हैं,घायल अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल पाकुड़ में भर्ती किया कराया गया है,दोनों का नाम भरत तीर्थआनी और दिनेश लालवानी बताया जा रहा हैं. वहीं दिनेश लालवानी को काफी बुरी तरह मारा पीटा गया है जिसमे दिनेश लालवानी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.दिनेश लालवानी के सिर पर 5 से 6 टांके एवं पैर में 3 टांके लगाएं गए हैं,साथ ही हाथ में भी काफी चोट आई हैं,जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बंगाल रेफर कर दिया गया है, दिनेश लालवानी की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है,भारत तीर्थआनी को मामूली चोटें आई है, साथ ही भरत तीर्थआनी ने बताया की हम दोनों सिंधीपाड़ा से बागतिपाड़ा जा रहें थे इसी बीच कुछ लोगों के द्वारा हमें रोका गया और हम लोगों का नाम पूछा गया,लेकिन मेरे द्वारा आपत्ति करने पर हमलोगों के ऊपर हमला कर दिया गया जिसमे हॉकी स्टिक, रॉड,और कई तरह के हथियार से हम लोगों के शरीर पर दना दन मारा गया. जिससे दिनेश लालवानी पूरी तरह से जख्मी हो गए, जिसको लेकर भरत त्रिथानी ने नगर थाना रंजीत कुमार चौबे,अमर ठाकुर,राजेश साहा,रोहित गुप्ता एवं कई अज्ञात के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई है,यह सभी रेलवे कॉलोनी, चमड़ा गोदाम,रेल स्टेशन के आस पास के रहने वाले है,वहीं मामले को लेकर पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई,आरोपित को चिन्हित कर जल्द करवाई की जाएगी,नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार के निर्देश पर कांड संख्या 121/23,दिनांक 04/06/23,धारा 147/148/149/341/323/379/307/504/506 आइपीसी एक्ट के तहत सभी आरोपित पर केस दर्ज कर लिया गया,जल्द ही सभी की गिरफ्तारी संभव की जाएगी।
बाईट :- भरत त्रिथानी
बाईट :- डॉ दिलीप कुमार.
बाईट :- मनोज कुमार पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी








