सतनाम सिंह
पाकुड़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने विशेष महाजनसंपर्क अभियान की शुरूआत की। विकास तीर्थ कार्यक्रम के तहत पाकुड़ में भाजपा नेताओं ने पाकुड़ राधाबागान स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भ्रमण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पाकुड़ विधानसभा संयोजिका मीरा प्रवीण सिंह एवं जिला अध्यक्ष अमृत पांडे उपस्थित हुए। मीरा प्रवीण सिंह ने बताया कि झारखंड राज्य में डबल इंजन सरकार में विकास दोगुनी रफ्तार से हुई थी, लेकिन हेमंत सरकार के आते ही विकास कार्यों पर ग्रहण लग गया। पिछले साढ़े तीन वर्ष में दर्जनों योजनाएं आगे नही बढ़ी है। महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से रघुवर सरकार में पाकुड़ में अनगिनत कार्य हुआ है।राज्य सरकार के उदासीनता के कारण कई सुविधाओं से वंचित हैं। मौके पर नगर अध्यक्ष,पंकज कुमार साह, अरुण चौधरी मुख्य रूप से शामिल हुए।
बाइट- मीरा प्रवीण सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पाकुड़ विधानसभा संयोजिका।







