Search

September 7, 2026 12:01 am

फुटबॉल मैच देखकर लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। सिगलोंम ओपी क्षेत्र के धर्मपुर मोड़ के समीप शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान धनगढ़ा सड़क टोला निवासी हालु मुर्मू (50 वर्ष) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, हालु मुर्मू स्थानीय फुटबॉल मैच देखकर देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान धर्मपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिगलोंम ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया।
सिगलोंम ओपी प्रभारी बलवंत दुबे ने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन एवं उसके चालक के खिलाफ सिगलोंम ओपी कांड संख्या 41/2026 दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, हादसे के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!