Search

March 15, 2026 11:11 am

विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर न्याय सदन परिसर में न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा किया गया वृक्ष रोपण कार्यक्रम।

संजीत मुखर्जी

वातावरण को संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना जरूरी।

झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम के तहत् वृक्ष रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राधा कृष्ण ,अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राकेश कुमार ,अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय चौधरी एहसान मोईज ,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री अजय कुमार गुड़िया बार एसोसिएशन के सचिव डी के ओझा ,न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमल प्रकाश ,जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव शिल्पा मुर्मू ने विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम के तहत् प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी ने कहा की झालसा रांची के निर्देश पर पूरे झारखंड न्याय सदन में वृक्ष रोपण कार्यक्रम की जा रही है वृक्षारोपण के महत्व पर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पृथ्वी ही एक मात्र ऐसा ग्रह है जहाँ सभी जीव-जंतु और मनुस्य रह सकते है। इसलिए यहाँ के वातावरण को अनुकूल बनाए रखना हम मनुष्य का कर्त्तव्य बनता है। पर्यावरण से ही यहाँ पर जीविन रहना संभव है। पर्यावरण की सहायता से हमको शुद्ध हवा, पानी और भोजन प्राप्त होता है पर्यावरण को मुख्य रूप से अधिक पेड़ों के कटान से, वनों में आग लगने से, कारखानों से निकलने वाला धुआँ, पानी का दुरप्रयोग करने से, जीव-जंतु की हत्या करना, ध्वनि प्रदूषण और अधिक जनसँख्या वृद्धि से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। वातावरण को संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना जरूरी।

IMG 20230605 WA0005
IMG 20230605 WA0007
IMG 20230605 WA0008 1
IMG 20230605 WA0006
IMG 20230605 WA0003
IMG 20230605 WA0004

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर