पूर्व मंत्री आलमगीर आलम एवं प्रदेश महासचिव डॉ. तनवीर आलम के निर्देश पर यूथ कांग्रेस पाकुड़ विधानसभा महासचिव आबुतालाहा ने मालपहाड़ी व पोचाथोल पंचायत में लोगों की की सहायता
पाकुड़। झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म भरने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह अभियान 29 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ को जमा करना है तथा उसका ऑनलाइन पंजीकरण भी सुनिश्चित करना है। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ यूथ कांग्रेस पाकुड़ विधानसभा महासचिव आबुतालाहा भी अपने-अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करने और फॉर्म भरने में सहयोग कर रहे हैं।
पाकुड़ जिले में कांग्रेस पार्टी की ओर से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई जा रही है। पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम एवं कांग्रेस प्रदेश महासचिव डॉ. तनवीर आलम के निर्देश पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता तक गांव-गांव और पंचायत-पंचायत पहुंचकर मतदाताओं की सहायता कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रयास है कि कोई भी पात्र मतदाता केवल जानकारी के अभाव में इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए।
इसी क्रम में यूथ कांग्रेस पाकुड़ विधानसभा महासचिव आबुतालाहा लगातार क्षेत्र में सक्रिय होकर लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने मालपहाड़ी पंचायत एवं पोचिथोल तथा कोलाजोड़ा और सोनाजोड़ी पंचायत में पहुंचकर बड़ी संख्या में मतदाताओं का एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाया तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कराने में भी सहयोग किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को एसआईआर अभियान की पूरी जानकारी देते हुए समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।
ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता हैं जिन्हें एन्यूमरेशन फॉर्म भरने, आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने या ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने की जानकारी नहीं है। ऐसे लोगों को तकनीकी और व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन परिस्थितियों को देखते हुए यूथ कांग्रेस पाकुड़ विधानसभा महासचिव आबुतालाहा स्वयं गांव-गांव जाकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और बिना किसी शुल्क के उन्हें पूरी प्रक्रिया समझाकर फॉर्म भरवा रहे हैं। उनके इस प्रयास से बुजुर्गों, महिलाओं और कम पढ़े-लिखे मतदाताओं को विशेष राहत मिल रही है।
स्थानीय लोगों ने उनके इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समय पर सहयोग मिलने से उन्हें अनावश्यक परेशानी से बचाव हुआ है। कई ग्रामीणों ने यूथ कांग्रेस पाकुड़ विधानसभा महासचिव आबुतालाहा के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यदि इस प्रकार का सहयोग नहीं मिलता तो वे समय पर अपनी प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाते।
यूथ कांग्रेस पाकुड़ विधानसभा महासचिव आबुतालाहा ने कहा कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम एवं प्रदेश महासचिव डॉ. तनवीर आलम के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। एसआईआर अभियान के तहत प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचकर उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे 29 जुलाई से पहले अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करें तथा ऑनलाइन प्रक्रिया भी समय पर पूरी कर लें, ताकि भविष्य में मतदान से संबंधित किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उपस्थित सविता हेंब्रम। पतरस। जेम्स टुडु। मेघरय । डेविड हेंब्रम। संजीला मुर्मू।होपनमाय मरांडी। अलिफ आखतार।आबुओबाईदा आदि उपस्थित थे।







