Search

September 10, 2026 11:12 am

टास्क फोर्स (बीएलटीएफ) की बैठक आयोजित की गई।

सतनाम सिंह

पाकुड़िया सीओ कार्यालय कक्ष में सीओ किरण डांग की अध्यक्षता में मंगलवार को ब्लाॅक लेवेल टास्क फोर्स (बीएलटीएफ) की बैठक आयोजित की गई । बैठक में आगामी 12 जून से 27 जून तक चलने वाले कालाजार खोज पखवाड़ा अभियान के बारे में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । मुख्य रुप से 15 जून से 28 जून तक चलने वाले कुष्ठ रोग पखवाड़ा को लेकर चर्चा की गई। साथ ही आगामी 2 जुलाई से 4 जुलाई तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को लेकर चर्चा कर अभियान के सफल संचालन को लेकर रणनीति तैयार की गई । बैठक में परिवार नियोजन, नियमित टीकाकरण, संभावित कालाजार मरीजों को चिन्हित कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया लाने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में फाइलेरिया कक्ष में मरीजों की इलाज करने की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. भरत भूषण भगत , डॉ गंगा शंकर साह , कुष्ट नोडल पदाधिकारी प्रभात दास , केटीएस संजय मुर्मू , महिला पर्यवेक्षिका अगाथा हांसदा , मंदोदरी देवी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!