Search

May 10, 2026 9:48 pm

पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष ने ग्रामीणों के साथ किया पौधारोपण

बजरंग पंडित

पाकुड़ सदर के हीरानंदपुर पंचायत में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व ज़िप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मुजी ने ग्रामीणों के साथ किया पौधारोपण। बाबूधन मुर्मु ने बताया की प्रकृति जिसमे पैड पौधे, जल,पहाड़ यह सारे भगवान के रूप में मानव जाति को जीवित रखे हुए है, बाबूधन मुर्मु ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा ग्लोबल वार्मिंग के रोकथाम के लिए पौधारोपण अत्यंत जरुरी है । उन्होंने आगे कहा की पौधारोपण , रेन वाटर हार्वेस्टिंग , मिटटी संरक्षण बहुत जरुरी है ।
बाबूधन मुर्मु ने कहा की मोदी सरकार भारत के सम्पूर्ण विकास के लिए तत्पर एवं वचन बध है और आने वाले वर्षो में भारत मोदी जी के नेतृत्व में एक विकसित और समृद्ध देश बनेगा ।

IMG 20230606 WA0090 1
IMG 20230606 WA0091
IMG 20230606 WA0089

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!