Search

May 10, 2026 9:49 pm

भाजपा प्रदेश मंत्री ने डाकबंगला परिसर में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।

सतनाम सिंह

भाजपा प्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेश मंत्री सह पूर्व विधायक सह राजमहल लोकसभा व चाईबासा लोकसभा के क्लस्टर इंचार्ज मिस्त्री सोरेन के नेतृत्व में प्रखंड के डाकबंगला परिसर में मंगलवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। वही प्रेसवार्ता में भाजपा नेता मिस्त्री सोरेन ने कहा कि 30 मई से 30 जून तक चल रहे महा जनसंपर्क अभियान में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के विभिन्न कार्य के 9 साल के पूरे होने पर इस अभियान को जनसंपर्क के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पहुंचाना है. और इस महा जनसंपर्क अभियान को निष्ठा पूर्वक करते हुए आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में राजमहल एवं चाईबासा लोकसभा सीट जीतकर झारखंड में 14 लोकसभा को जीतेंगे. और फिर से एक बार मोदी सरकार देश में बनाएंगे. उन्होंने कहा कि मोदी के कार्यकाल में देश का मान सम्मान और समृद्धि आगे बढ़ा है. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय में मोदी ने देश को कोरोना प्रकोप से बचाया और दुनिया को भी करोना जैसी महामारी से बचाने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. हमारे देश मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व गुरु बनने के लिए अग्रसर है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत किसान सम्मान निधि सालाना 6000 हजार का लाभ देना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अटल पेंशन योजना, शौचालय निर्माण, आयुष्मान कार्ड, भारत का योजना, महामारी में मुफ्त राशन, मुफ्त गैस कनेक्शन की व्यवस्था आदि अनेकों कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ देश के अंदर में स्वस्थ व्यवस्था मजबूती करते हुए एम्स का विस्तार किया गया. जिसका एक इकाई देवघर झारखंड में बनना एवं एयरपोर्ट का विस्तार करते हुए देवघर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तथा साहिबगंज में बंदरगाह का निर्माण बहुत बड़ी उपलब्धि है। मौके पर मंडल अध्यक्ष साधन कुमार ठाकुर, जिला कार्यसमिति सदस्य पुलोक घोष, गोपाल भगत, ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री बीरबल मंडल, मंडल कोषाध्यक्ष सुकुमार मिश्रा, कोर कमेटी सदस्य देवराज तिवारी, एससी मंडल अध्यक्ष रामसागर दास सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20230606 WA0093 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!