Search

May 10, 2026 9:56 pm

मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के माध्यम से न्यायिक प्रक्रिया की तुलना में शीघ्र वादों को होता है निष्पादन : जिविसेप्रा पाकुड़।

संजीत मुखर्जी

मध्यस्थता को अपनाए शीघ्र निष्पक्ष न्याय पाए।

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया गया सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रखंडों में आगामी 14 जून तक जागरूकता अभियान चलाया जाना है। आज 7 जून बुधवार को मध्यस्थता केंद्र में पैनल अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह ने इस कार्यक्रम के माध्यम जागरुक करते हुए कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से विवादो के हल एक सरल सुलभ वादों का निष्पक्ष निष्पादन है। इसके तहत् आपकी बातो को पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। व्यक्तिगत संबंधों की रक्षा होती है। समय धन की बचत होती है। जहां समस्या होती विवाद होती है उसका हल भी है इसके लिए दोनों पक्षों के सहमति जरूरी है। पक्षकार अपने आवेदन सम्बंधित न्यायलय में अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ में दे सकते है। इस कार्यक्रम के तहत् मेडियटर सुमित्रा रानी सिंह ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया की तुलना में मध्यस्थता द्वारा शीघ्र वादों का निष्पादन किया जाता है इसका लाभ लेने हेतु आगे आए और वादों को खत्म कर आपसी संबंध को सुरक्षित रखें। महेशपुर प्रखंड परिसर अंतर्गत लीगल एड क्लिनिक पीएलवी चंदन रविदास ने मध्यस्थता पर प्रकाश डाल जागरूक किया। वही पाकुड़ प्रखंड के कुमारपुर में पीएलवी याकुब अली ने जागरूक की प्राधिकार से मिलने वाली कानूनी सुविधा से अवगत कराया। पीएलवी कमला राय गांगुली ने रेलवे स्टेशन पर यात्री एवम् मजदुर वर्ग के लोगों के बीच कानूनी जानकारी दी।मौके पर पीएलवी पिंकी मंडल, खुदू राजवंशी, उत्पल मंडल, मैनुल शेख, नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।

IMG 20230607 WA0012
IMG 20230607 WA0010 1
IMG 20230607 WA0011
IMG 20230607 WA0009

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!