Search

March 15, 2026 5:14 am

बालू लदे ट्रैक्टर के चपैट में आने बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

धीरेन साहा

हिरणपुर थाना क्षेत्र के बन पोखरिया गांव में ट्रैक्टर के चपैट में आने से सिमलढाव निवासी रविन्द्र पहाड़िया की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार महिंद्रा ट्रैक्टर में बालू लोड जिसका परिवहन ट्रैक्टर चालक तीव्र गति से कर रहा था,ट्रैक्टर महेशपुर– पाकुड़ मुख्य मार्ग में शहरग्राम होते हुए पाकुड़ की और जा रहा था, तेज रफ्तार और आगे मोड़ होने की वजह से सामने आ रही मोटोसाइकिल से सीधी भिड़ंत हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल चालक की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई, मोटर साइकिल सवार पाकुड़ से शहरग्राम आ रहा था।मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 20 वर्षीय रविन्द्र पहाड़िया हिरणपुर थाना क्षेत्र की रूप में पहचान की गई है।घटना स्थल पर ग्रामीणों ने शव को रख कर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।घटना की खबर हिरणपुर थाना प्रभारी को लगते ही तुरंत एसआई आनंद पंडित के नेतृत्व में पुलिस बल को भेजा,जहां पुलिस के द्वारा काफी ग्रामीणों को काफी समझने बुझाने की कोशिश की गई लेकिन ग्रामीण टस से मस नहीं हुए उचित मुआवजे के बाद ही सड़क जाम हटाया जाएगा। घटनास्थल पर किसी वरीय पदाधिकारी के पहुंचने की खबर अभी तक नहीं है,और वहीं दूसरी तरफ मृतक रविंद्र पहाड़िया के घर मातम छा गया परिजन का रो रो कर बुरा हाल हुए पड़ा है।

IMG 20230608 WA0023
IMG 20230608 WA0024
IMG 20230608 WA0025 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर