Search

May 10, 2026 12:43 pm

कृषि ऋण माफी योजना के छुटे हुए लाभुकों का ई-केवाईसी करवाने हेतु 13 तक प्रखंडों में चलेगा कैंप

राजकुमार भगत

10811 किसानों का डेटा ऋण माफी हेतु पोर्टल पर हुआ अपलोड

उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देशानुसार झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के छुटे हुए लाभुकों का ई-केवाईसी करवाने हेतु दिनांक 11 जून से 13 जून तक सभी प्रखंड एवं मुख्यालय में विशेष कैंप का आयोजन किया गया है. कृषि विभाग द्वारा छूटे हुए लाभुकों को कैंप में पहुंचकर ई-केवाईसी कराने की अपील की है. कृषि कार्यालय द्वारा बताया गया कि पाकुड़ प्रखंड में 70 किसानों का नाम मिसमैच है। इसके अलावा हिरणपुर प्रखंड में 19, महेश्पूर में 180, लिट्टीपाड़ा में 57, अमड़ापाड़ा में 66, पाकुड़िया में 204 किसानों का बैंक खाता में राशन कार्ड में और आधार कार्ड में नाम में अंतर होने के कारण ईकेवाईसी को रद्द कर दिया गया. वहीं पाकुड़ प्रखंड में 346, हिरणपुर प्रखंड में 156 महेशपुर में 875 लिट़्टीपाड़ा में 387, अमड़ापाड़ा में 578, पाकुड़िया में 473 कुल मिलाकर 2815 किसानों का ईकेवाईसी किया जाना बकाया है। वहीं 472 मृत पाए गए हैं। कार्यालय द्वारा जिले के किसानों से अपील करते हुए कहा गया है कि जिनका भी नाम ऋण माफी के सूची में है एवं अपना ईकेवाईसी नहीं करवाए हैं अविलंब अपना ईकेवाईसी करवा लें अन्यथा कृषि ऋण माफी के योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगे।
7400 किसानों की ई-केवाईसी की प्रकिया पूर्ण,पाकुड़ जिले में अबतक 7400 किसानों की ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है. जिसमें पाकुड़ प्रखंड में 1737, हिरणपुर प्रखंड में 852, महेशपुर प्रखंड में 3153, लिट़्टीपाड़ा में 1044, अमड़ापाड़ा में 1324, पाकुड़िया में 2701 कुल 10811 किसानों का डेटा ऋण माफी हेतु पोर्टल पर अपलोड किया गया है। जिसमें से पाकुड़ प्रखंड में 1321 किसानों का ऋण माफी का काम ईकेवाईसी पूरा कर लिया गया है, हिरणपुर में 677, महेशपुर में 2098, लिट़्टीपाड़ा में 600, अमड़ापाड़ा में 680 और पाकुड़िया में 2024 कुल मिलाकर 7400 किसानों का ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!