Search

May 10, 2026 10:44 am

फिर बढ़ी गर्मी की छुट्टी, शनिवार तक विद्यालय बंद

राजकुमार भगत

कक्षा नौ से बारह तक आज होगी पठान पठान शुरु

पाकुड़। तेज धूप एवं बढ़ती लू के मद्दे नजर संपूर्ण झारखंड के स्कूलों में 16 जून तक वर्ग आठ तक के विद्यालय बंद रहेंगे ।झारखंड सरकार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग सरकार के सचिव के आदेशानुसार झारखंड राज्य में अत्यधिक गर्मी तथा लूं को देखते हुए पहले सभी कोटी के विद्यालय 14 जून तक अवकाश की घोषणा की गई थी। किंतु गर्मी एवं तेज धूप के प्रकोप को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने छुट्टी की तिथियों में आंशिक सुधार करते हुए वर्ग अष्टम तक की अवकाश की तिथि 16 जून शनिवार तक के लिए बढ़ा दी है । वहीं वर्ग 9 से 12 तक अध्ययन अध्यापन कार्य पूर्ववत जारी रहेंगे। यानी की 15 जून आज से कक्षा नौ से बारह तक की पढ़ाई प्रारम्भ हो जाएगी।
मालूम हो कि 17 जून से झारखंड में मानसून प्रवेश करने की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि 17 जून से मौसम में परिवर्तन के साथी पठन-पाठन पूर्व की भांति जारी हो जाएगी।
।राज्य में संचालित सभी को कोटी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक एवं निजी विद्यालय आगामी 16 जून शनिवार तक वर्ग आठ तक विद्यालय का संचालन स्थगित रखने की सूचना प्राप्त है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग आदेशानुसार इस अवकाश अवधि की भरपाई विशेष प्रकार से की जाएगी जिसकी सूचना प्रकाशित की जाएगी । तत्काल प्रभाव से छुट्टी को विस्तार करते हुए 16 जून तक झारखंड में कक्षा आठ तक के विद्यालय बंद रहेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!