इकबाल हुसैन
Also Read: 2,137.43 करोड़ रुपये के राजस्व की ऐतिहासिक वसूली, खनन विभाग ने 120% पार कर बनाया रिकॉर्ड।
जिप सदस्य समसुन मुर्मू रहे मौजूद
महेशपुर प्रखंड अंतर्गत गायबथान पंचायत के बड़ा खेड़ियोपड़ा में राशन डीलर रोजी स्वयं सहायता समूह एवं पोखरिया पंचायत के आनंद भगत,सुनीता देवी एवं अन्य डीलर के द्वारा गुरुवार को लाभुकों के बीच धोती साड़ी का वितरण किया जा रहा था । जिसमे जिप सदस्य समसुन क्षेत्र भ्रमण के दौरान जन वितरण प्रणाली दुकान पहुंचे एवं दर्जनों लाभुकों के बीच धोती साड़ी एवं लूंगी का वितरण किया । मौके पर जिप सदस्य समसुन मुर्मू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को जानकारी दी एवं अधिक से अधिक लाभ उठाने की बाते बताई। ग्रामीणों ने धोती साड़ी एवं लूंगी पाकर खुशी जाहिर की । इस मौके पर सैकड़ों कार्डधारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे ।
Also Read: विधायक मंजु कुमारी ने सदन में उठाई जमुआ, मिर्जागंज और खरगडीहा को नगर पंचायत बनाने की मांग





