राजकुमार भगत
पाकुड़ । सत्य सनातन संस्था के सदस्य बिस्वजीत सिंह जो शहरकोल निवासी ने कुड़ापाड़ा निवासी 55 वर्षीय महिला जानकी देवी को गुरुवार को पुराना अस्पताल स्थित रक्तधिकोष में पहुंच कर रक्तदान कर बचाई जान।संस्था के संयुक्त सचिव अजय भगत ने बताया जानकी देवी किडनी रोग से ग्रसित हैं। उनको इलाज के लिए सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने रक्त चढ़ाने का सलाह दिया । मरीज ने संस्था के सक्रिय सदस्य सत्यम कृष्णा से संपर्क किया ।संस्था के सदस्य व शहरकोल निवासी विश्वजीत कुमार सिंह से संपर्क किया, विश्वजीत ने बिना समय गंवाए रक्तधिकोष में आकर अपना रक्तदान किया। बिस्वजीत का यह दूसरा रक्तदान है , रक्त मिलने पर मरीज की पुत्र विजय कुमार गोप ने संस्था और रक्तदाता को धन्यवाद दिया। रक्तदाता विश्वजीत ने कहा कि रक्तदान करके देखिए अच्छा लगता है। इससे किसी का जान बचाने का सौभाग्य प्राप्त होता है इससे बढ़कर और क्या चाहिए। मौके पर संस्था के सक्रिय सदस्य सत्यम भगत ,राहुल कुमार सिंह, सक्रिय सदस्य – संतोष टेब्रीवाल कर्मचारी -, पियूष कुमार, संतोष किस्कू सहित अन्य उपस्थित थे।





