Search

May 10, 2026 9:42 am

जिले में बाल श्रम उन्मूलन हेतु 01 जून से 30 जून 2023 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है

जिला श्रम अधीक्षक के विशेष अभियान में धावा दल के द्वारा तारिकुल मुस्लिम होटल के यहां से दो (02) बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया एवं नियोजक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी
पाकुड़ जिला में बाल श्रम उन्मूलन के तहत गुरुवार को मालपहाड़ी रोड, भगत सिंह चौक, नियर रिलायंस पेट्रोल पम्प, पाकुड़ के तारिकुल मुस्लिम होटल मालिक के यहां से दो (02) बाल श्रमिकों को धावा दल के द्वारा विमुक्त कराया गया एवं नियोजक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। इस अभियान में धावा दल में शामिल जिले के श्रम अधीक्षक रमेश प्रसाद सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गिरीश चन्द्र प्रसाद, बाल संरक्षण पदाधिकारी व्यास ठाकुर, कैलाश सत्यार्थी फाउण्डेशन के कृष्ण कुमार यादव एवं चाईल्ड लाईन के सदस्य उपस्थित थे। पाकुड़ जिला में बाल श्रम उन्मूलन हेतु 01 जून से 30 जून 2023 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!