राजकुमार भगत
पाकुड़।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सफलता को लेकर, स्थानीय योग भवन पाकुड़ में, स्वस्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस में कार्यरत (सी एच ओ) सामुदायिक स्वस्थ्य पदाधिकारियों को योग का प्रशिक्षण प्रशिक्षक संजय कुमार शुक्ला द्वारा दिया गया । इस वर्ष सी एच ओ को योग दिवस के दिन अपने अपने केंद्रों में योग कराना है इसलिए दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है | आयुष विभाग द्वारा जारी प्रोटोकॉल को क्रमवार कैसे कराया जाय, इसका पूर्वाभ्यास किया गया। प्रशिक्षक संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि जिला स्तरीय आयोजन को हर हाल में सफल किया जा सके उसके लिए तैयारी चल रही है। बच्चों के लिए योग, युवा पीढी के लिए योग और आज के जीवन शैली से प्रभावित होकर बीमारी को योग द्वारा कैसे दूर किया जाय, के टिप्स सिखाये गए। उपस्थित जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर प्रसाद द्वारा सभी सी एच ओ को योग प्रोटोकॉल से संबंधित पुस्तक वितरण किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के योग शिक्षक, समीर कुमार दास, डॉली मित्रा, मंजु देवी, विष्णुदेव प्रसाद, राजेश चौधरी, संजय कुमार साह, अमित विजय राज, शुभन्का कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रही।







