धीरेन साहा
महेशपुर(पाकुड़):– प्रखंड के शहरग्राम चौक में आदिवासी सेंगेल अभियान के द्वारा सरना धर्म कोड लागू करने हेतु आहूत भारत बंद को लेकर गुरुवार को सेंगेल अभियान के कार्यकर्ताओं ने शहरग्राम चौक पर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम करने वाले सेंगल अभियान के समर्थक हैं. दर्जनों की संख्या में समर्थक विभिन्न गांवों से निकलकर आए और सड़क पर बैठ गए. सड़क जाम किए जाने से यातायात पर असर पड़ा. घंटों लोग जाम में फंसे रहे. सड़क की दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई. उमस भरी गर्मी के कारण लोग काफी परेशान नजर आए।
प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर गिरिडीह जिले स्थित पारसनाथ पहाड़ी संथाल आदिवासियों का धार्मिक स्थल है, जिसे मरांग बुरु कहा जाता है. इस पवित्र जगह पर संथाल आदिवासियों का हक है. इसे आदिवासियों को सौंपा जाए. इसके अलावा हमारी मांगों में सरना धर्म कोड लागू करने समेत अन्य मांगें शामिल है। सोलेमान किस्कू ,सोनातन हेंब्रम ,दिनेश सोरेन ,मदन मुर्मू ,कालिदास हेंब्रम, बेमोल मुर्मू समेत अन्य मांगें शामिल है। सेंगेल अभियान के कार्यकर्ताओं में सोलेमान किस्कू, सोनातन हेंब्रम, दिनेश सोरेन, मदन मुर्मू, कालिदास हेंब्रम ,बेमोल मुर्मू सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
बाईट :- सनातन हेंब्रोम आदिवासी जिला सभापति पाकुड़








