सतनाम सिंह
पोटो हो खेल मैदान में सूचना बोर्ड लगाने का दिया गया निर्देश
कहा ऐसा नहीं करने पर लगेगा 5000 का जुर्माना
उपायुक्त पाकुड़ वरूण रंजन ने समाहरणालय सभागार में सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।सर्वप्रथम ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा सभी गांवों में 5 योजना चलाने का सख्त निर्देश दिया। लंबित पड़े योजनाओं को अभियान के तहत एक सप्ताह में पूर्ण करने हेतु प्रखंडवार लक्ष्य निर्धारित किया गया जिसमें अमड़ापाड़ा को 1500, हिरणपुर, पाकुड़िया को 2000, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर को 3000 तथा महेशपुर प्रखंड को 4000 योजना पूर्ण करने को कहा गया। सभी पंचायतों को माह जून तक का मानव दिवस सृजन करने का लक्ष्य प्राप्ति करने हेतु दैनिक प्रगति प्रतिवेदन साझा करने हेतु कहा गया ताकि निम्न प्रगति वाले पंचायत के रोजगार सेवक/पंचायत सचिव पर कार्रवाई की जा सके। साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया।लंबित पोटो हो खेल मैदान को 30 जून तक पूर्ण करते हुए सभी पंचायतों को 1-1 खेल मैदान की स्वीकृति करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना के तहत् कृषि विभाग से समन्वय स्थापित कर कृषक वर्ग को ही योजना का लाभ देने का स्पष्ट निर्देश दिया गया।
सभी आवास योजना में कार्यरत मजदूर, मिस्त्री का रिपोर्ट प्राप्त करना तथा अधिक से अधिक संख्या में आवास पूर्ण कराना। खराब प्रदर्शन वाले पंचायत सचिव का बढ़ोतरी वेतन पर रोक के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
जे०एस०एल०पी०एस० के तहत नये समूह का बैंक लिंकेज, फूलो – झानो आशीर्वाद योजना से छूटे हुए 28 लाभुकों को पुनः मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।सभी पंचायतों को क्रियाशील बनाने हेतु भवन, बिजली, वैकल्पिक बिजली की व्यवस्था, प्रज्ञा केंद्र का संचालन करने हेतु सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया। एलडीएम को पंचायत सचिवालय में बैंक/डाकघर का सीएसपी संचालन का जिम्मा दिया गया ताकि ग्रामीण जनता को पंचायत सचिवालय में समुचित लाभ मिल सके।अंततः पंचायत अंतर्गत 15वें वित्त की राशि 10 प्रतिशत से कम व्यय करने वाले मुखिया पर स्पष्टीकरण तथा वित्तीय अधिकार से वंचित करने की बात कही गई। शत-प्रतिशत दिव्यांग लाभुकों को पेंशन से आच्छादित करने हेतु प्रमाणपत्र जारी करने के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य मिशन की रिक्तियों पर नियुक्ति की भी चर्चा हुई।
मौके पर उप विकास आयुक्त शाहिद अख्तर, अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वासी, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, डीएसओ संजय कुमार दास, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी अंचलाधिकारी इत्यादि उपस्थित थे।







