Search

May 10, 2026 2:23 am

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

धीरेन साहा

महेशपुर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक पर स्थित आजाद कॉलोनी के तीन मंजिलें में सोमवार को अपने भाड़े के रूम में रह रहे एक व्यक्ति ने फंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया है ।घटना स्थल पर लोगो से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पंश्चिम बंगाल के मुराराई थाना अन्तर्गत डुमरग्राम गांव निवासी जमीरूल शेख (उम्र 23 वर्ष )अंबेडकर चैक के निकट लंबे समय से अपना गैस ओल्डिंग का दुकान चलाता था ।मृतक जमीरुल शेख का बड़ा भाई से मिली जानकारी के अनुसार मृतक जमीरुल शेख अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन करता था । जबकि सूचना ये भी मिली की पश्चिम बंगाल के नलहटी गांव निवासी रानी खातून के साथ कुछ समय पहले शादी हुई थी ।लेकिन मृतक जमिरूल शेख ज्यादा शराब पीने के कारण बीबी मायके चली गई थी । महेशपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आजाद कॉलोनी में आत्महत्या किए जाने की सूचना स्थानीय लोगो द्वारा मिली । सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया । जबकि घटना स्थल पर मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम नही किए जाने को लेकर लिखित आवेदन दिया । जांच उपरांत अग्रतर करवाई की जा रही है ।

IMG 20230619 202733

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!