Search

March 14, 2026 7:41 am

सम्मेलन कर भाजपा ने केंद्र सरकार की गिनाई उपलब्धियां

राजकुमार भगत

पाकुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण भारत वर्ष में 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान का कार्यक्रम चल रहा है।रही है। पाकुर में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन विधानसभा की संयोजिका मीरा प्रवीण सिंह के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय,कार्यक्रम प्रभारी निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी,बलराम दुबे,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, प्रसन्ना शंकर मिश्रा सहित पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लाभार्थी सहित आमजन उपस्थित रहे।
सम्मेलन में जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने कहा कीमोदी सरकार के 9 साल पूरे हो गए है। हम कोविड महामारी का भी टीका देश में बनाकर देशवासियों को बचाने के साथ-साथ पूरे विश्व के लोगों को बचाने के लिए सक्षम हुए हैं ।वही पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने कहा कि देश की मोदी सरकार 9 वर्षों में जो कार्य की है उतना कार्य 75 वर्ष में भी संभव नहीं हुआ। आने वाले लोकसभा चुनाव में पूरे देश भर के लोकसभा सीटों से कमल खिलेगा।
वही विधानसभा की संयोजिका मीरा प्रवीण सिंह ने अपने 5 साल के कार्यकाल में हुए अपने विभिन्न कार्यों और स्वीकृत योजनाओं की बात कही। सम्पा साहा ने 2024 में पुनः मोदी सरकार को लाने की अपील उपस्थित लाभार्थियों से की।भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी गरीब कल्याण योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं प्रारंभ की है । महिलाओं एवं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए केंद्र सरकार योजनाओं को धरातल पर उतार रही है।उन्होंने आगे कहा कि सरकार किसानों के खाते में सीधे राशि भेज रही है। ताकि खेती के लिए उन्हें कर्ज नहीं लेना पड़े।महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना,प्रधानमंत्री मनरेगा योजना,प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना,अंत्योदय अन्न योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना,प्रधानमंत्री मोदी हेल्थ आईडी कार्ड,आत्मा निर्भर भारत‌ योजना,ऑपरेशन ग्रीन योजना, मत्स्य संपदा योजना,प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना,प्रधानमंत्री रोजगार योजना,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना फ्री सोलर पैनल योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना इत्यादि प्रारंभ किया गया है। सभी उपरोक्त कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य देश को विकसित बनाना है,देश की आर्थिक अर्थव्यवस्था सुधारना है,नागरिकों को अच्छी सुविधाएं आत्मनिर्भर जीवन यापन में अच्छे विकल्प,अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं अच्छा रोजगार,बेहतर वातावरण इत्यादि उपलब्ध कराना है।इन्हीं सभी उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा योजनाओं को आम जनों के लिए प्रारंभ किया गया है और आने वाले दिनों में भी आगे या आशा है कि मोदी सरकार इसी प्रकार जनहित में बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं को देश में आगे भी लागू करेंगे।कार्यक्रम में लाभार्थी माया दास,वीणा रविदास, राजेश्वरी दास,माया सरकार, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थें

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर