Search

September 21, 2026 10:44 pm

चोरी की मोटरसाइकिल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 31/26 के नामजद अभियुक्त सत्यम तिवारी, पिता बामदेव तिवारी, निवासी अन्नपूर्णा कॉलोनी, थाना नगर, जिला पाकुड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने चोरी की गई मोटरसाइकिल को महेशपुर थाना क्षेत्र में बेच दिया था। मामले की जांच के दौरान महेशपुर थाना पुलिस ने उक्त चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद कर जब्त कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!