Search

March 14, 2026 6:02 am

जिला सचिव सुलेमान बास्की ने किक मारकर किया फाइनल फुटबॉल खेल का शुभारम्भ

बिक्की सन्याल

पाकुड़। अमड़ापाड़ा प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के जिला सचिव सुलेमान बास्की ने मंगलवार को अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत पाडेरकोला पंचायत के चुडूपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित फुटबॉल फाइनल खेल का शुभारम्भ किया व विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। जिला सचिव सुलेमान बास्की के आगमन पर स्थानीय लोगो ने आदिवासी परम्परागत रूप से उनका स्वागत किया। मिलन स्टार क्लब द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में फाइनल में पहुंचे महेशपुर टीम व बरदाहा टीम के बीच काफी रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमें बरदाहा टीम विजेता व महेशपुर टीम ने उपविजेता का खिताब जीता। फुटबॉल मैदान में हज़ारों की संख्या में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव सुलेमान बास्की ने कहा कि झारखण्ड के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की सरकार खेल व खिलाड़ियो की विकास को लेकर कई योजनायें संचालित किए हुए है। आज कई खेलो में झारखण्ड के खिलाड़ियो ने राज्य व देश का नाम रौशन किया है। सरकार आमलोगों की विकास को लेकर कृत संकल्पित है। इसको लेकर कई कल्याणकारी व विकासमूलक योजनाएं धरातल पर लाई है। मौके पर प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, प्रखंड उपाध्यक्ष सह जिला सदस्य कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, जिला सदस्य संजीत भगत, जिला सदस्य नाजिर सोरेन, जिला सदस्य प्रेम रजक, प्रखंड सह सचिव नाजिर किस्कू, प्रखंड कोषाध्यक्ष जाकिर हुसैन अंसारी, ऐलम मुर्मू, ज्योतिन किस्कू, फ्रांसीस टुडू सहित अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230620 WA0045 1
IMG 20230620 WA0044

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर