माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी पहुंचे मोरहाबादी। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का हुआ शुभारंभ। मुख्यमंत्री समारोह में झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में चयनित 2,550 युवाओं को सौंपें नियुक्ति पत्र।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पंचायती राज विभाग के अंतर्गत पंचायत सचिव के पद पर 1633, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग अंतर्गत 707, वित्त विभाग अंतर्गत 166 एवं खाद्य आपूर्ति विभाग अंतर्गत 44 युवाओं को निम्न वर्गीय लिपिक पद के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा।






