पाकुड़। पुलिस अधीक्षक, एच पी जनार्दन की अध्यक्षता में गुरुवार को मासिक अपराध गोष्ठी का समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी थाना व ओपी प्रभारी को निर्देश दिया गया की मई 2023 तक निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण नही करने पर भविष्य के लिए सचेत रहे । जून माह में प्रतिवेदित काण्ड के अपेक्षा 2.5 गुणा अधिक निष्पादित करने का लक्ष्य दिया गया। कहा गया की 2019 से 2021 तक के लंबित प्रत्येक कांडो की समीक्षा कर निष्पदन हेतु संभावित तिथि का उल्लेख करते हुऐ प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को ससमय पर्यवेक्षण रिपोर्ट समर्पित करने हेतू आदेश दिया गया।थाना के कोर्ट नोडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि माननीय न्यायालय में विचाराधीन कांडो में तेजी लाएं एवं अनुसंधान की कारवाई नियमानुसार एवं ससमय पूर्ण करें ताकि अभियुक्त को माननीय न्यायालय में लाभ न मिल सके।परिवाद पत्र,पासपोर्ट,चरित्र सत्यापन एवं आर.टी.आई से सम्बन्धित लंबित मामलों का निष्पादन निर्धारित समय में करने हेतु निर्देश दिया गया। इसकेअलावा.लूट,डकैती,चोरी,गृहभेदन,मोटर साइकिल चोरी जैसे महत्वपूर्ण घटनाओं पर रोक लगाने एवं कांडो का उधभेदन करने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया साथ ही अवैध कोयला ,पत्थर,बालु के परिवहन, भंडारण पर पूर्णतः रोक लगाने एवं उक्त अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्ती से विधि सम्मत करवाई हेतु निर्देशित किया गया।थाना में आने वाले शिकायतकर्ता से प्राप्त आवेदन की त्वरित जांच कर कार्रवाई करने एवं शिकायतकर्ता को अनावश्यक परेशान नहीं करने हेतु निर्देशित किया गया।













