सतनाम सिंह
एक महीने फ्री चैकअप की मिलेगी सुविधा
पाकुड़: पाकुड़ शहर के बिरसा चौंक के सटे राजापाड़ा में बुधवार को मां पार्वती डेंटल क्लिनिक खुला।डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन डीएसओ संजय कुमार दास ने फीता काट कर किया।यहां दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गणेश पंडित और डॉ विकास कुमार लोगों का इलाज करेंगे। शुभारंभ के दौरान फर्स्ट ट्रॉयल के रूप में इस नए डेंटल क्लिनिक के पहले पैसेंट भी बने डीएसओ संजय कुमार दास, जिन्होंने अपना चेकअप कराया। डॉ विकास कुमार ने बताया कि दांतों के सामान्य इलाज व आरसीटी की सुविधाएं भी मिलेंगी।यह क्लिनिक नया और अत्याधुनिक मशीनी सुविधाओं से लैस है। शुभारंभ के अवसर पर सभी दंत मरीजों का एक महीने तक फ्री चैकअप किया जाएगा।इस बीच क्लिनिक में आने वालों लोगों को क्लिनिक की सुविधा और कई इलाज संबंधित जानकारी दी जायगी।मां पार्वती डेंटल क्लिनिक में अत्याधुनिक दांतो के लिए एक्सरे मशीन लाई गई है,यह मशीन रेडिएशन फ्री है। डेंटल क्लिनिक में हड्डियों से जुड़ी परेशानी के लिए पश्चिम बंगाल फरक्का के मशहूर चिकित्सक डॉ लियाकत अली हर हफ्ते के शनिवार को पाकुड़ की जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे।











