Search

March 13, 2026 11:44 pm

नगर परिषद निवर्तमान अध्यक्ष सम्पा साहा ने राज्य में जल्द निकाय चुनाव कराने को लेकर महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

सतनाम सिंह

राज्य सरकार नगर वासियों एवं नगर निकायों के साथ भेदभाव कर रही है।

नगर परिषद निवर्तमान अध्यक्ष सम्पा साहा ने राज्य में जल्द निकाय चुनाव करवाने एवं पाकुड़ की कुछ मूलभूत समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल जी को ज्ञापन सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में नगर परिषद निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती साहा ने महामहिम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन जी से यह मांग किया कि राज्य में निकाय चुनाव कराने के लिए राज्य सरकार को निर्देश दिया जाए और जब तक निकाय चुनाव ना हो तब तक जिला परिषद के तर्ज पर निकाय चुनाव के पूर्ण होने तक तदर्थ समिति गठित करने की कृपा की जाए ताकि शहरी आम नागरिकों को राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके,नगर परिषद निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती सम्पा साहा ने बताया कि 27 अप्रैल वर्ष 2023 से राज्य के सभी नगर निकाय के कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद सभी नगर निकायों में ऑफिसर शाही लागू हो गई है आम जन अपनी छोटी मोटी समस्याओं के लिए ऑफिसर और ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं।
श्रीमती साहा ने महामहिम के सामने अपने तथ्य रखते हुए कहां कि कोविड-19 के काल में लगभग 2 वर्ष तक कोरोना के कारण हुए देशव्यापी बंदी हम सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जन सेवा से वंचित रहना पड़ा जिससे हम सभी को अपने कार्यकाल के 5 वर्ष के स्थान पर सिर्फ 3 वर्ष की सेवा का मौका मिला।
जिस प्रकार चुनाव ना होने तक जिला परिषद में समिति गठित कर जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल में बढ़ोतरी की गई थी उसी प्रकार नगर परिषद में भी की जाए राज्य सरकार नगर वासियों और नगर परिषद के साथ भेदभाव नहीं कर सकती
श्रीमती साहा ने महामहिम राजपाल जी की पाकुड़ शहरी जलापूर्ति योजना की ओर ध्यान आकर्षित कराया, उन्होंने बताया कि शहरी जलापूर्ति योजना अभी तक पूर्ण हो जानी चाहिए थी लेकिन विभागीय लापरवाही से यह कार्य अभी भी लटकी हुई है।श्रीमती साहा ने महामहिम राज्यपाल से यह आग्रह किया कि पाकुड़ शहरी जलापूर्ति योजना की ओर राज्य सरकार की ध्यान आकर्षित करें ताकि कार्य में गति प्रदान हो।

IMG 20230623 WA0017
IMG 20230623 WA0016 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर