राजकुमार भगत
पाकुड़। विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित दूसरे दिन ओलंपिक डे रन का आयोजन किया गया जिसमें खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार उपस्थित हुए । प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंडों से 120 बालक /बालिका खिलाड़ी को जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ओलंपिक डे रन का आयोजन सिद्धू कानू पार्क से लेकर जिला जिला स्तरीय स्टेडियम तक प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई। दौड़ के पश्चात दो दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भागीदारी प्रमाण पत्र देकर जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार एवं जिला ओलंपिक संघ के महासचिव ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के महासचिव रणवीर सिंह, पंकज अग्रवाल ,नारायण चंद्र रॉय, प्रवीण कुमार, एथलेटिक्स प्रशिक्षक राजेश कॉल, फुटबॉल प्रशिक्षिका रेखा कुमारी, भैरव चुंडा मुर्मू, अज्जू मंडल,शाहरुख शेख,विजय भंडारी,राजू कुमार साह आदि मौजूद रहे।







