Search

May 9, 2026 5:47 pm

चांद भैरव क्लब के द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के अतिप्रिय वरिष्ठ भाजपा नेता सत्य शिक्षानन्द मुर्मू सम्मिलित हुए

बिक्की सन्याल

पाकुड़। चांद भैरव क्लब फुटबॉल कमिटी ग्राम तालझारी पंचायत सिंगारसी प्रखंड अमड़ापाड़ा में दो दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। उक्त मैच में बतौर मुख्य अतिथि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के अति प्रिय वरिष्ठ भाजपा नेता सत्य शिक्षानन्द मुर्मू सम्मिलित हुए उनका आदिवासी रिती-रिवाज के तहत जमकर स्वागत किया गया। फाइनल खेल के शुभारंभ करने के क्रम में उपस्थित जनताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र आदिवासी बहुल क्षेत्र है। किंतु इस क्षेत्र का विकाश अब तक आदिवासी मुख्यमंत्री होते हुए भी नहीं हो सका है। इस क्षेत्र के लोग बेरोजगार है पेयजल के लिए लोग काफी परेशान हैं दो तीन किलोमीटर की दूरी से पानी लाने के लिए लोग बाध्य हैं सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वाथ्य एवम् बेरोजगारी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं यहां तक कि इस विधानसभा क्षेत्र में 45 वर्षों से एक ही पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा का विधायक लगातार रहने के बावजूद पेंशन, आवास तथा किसी प्रकार का सरकारी देय लाभ अब तक जनता को प्राप्त नहीं हो सका है मुख्य अतिथि ने कहा कि इस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का सांसद एवम् विधायक जिताना होगा। तभी इस क्षेत्र में तिव्र गति से विकास का कार्य संपन्न हो सकेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गण सुनील पहाड़िया, विशु मंडल, कैलाश मंडल, जतन मरांडी, गुनतीश मुर्मू, सिलवानुश मुर्मू एवम् कमिटी के अध्यक्ष पुलिशार सोरेन सचिव बोडो सोरेन कोषाध्यक्ष जॉन मुर्मू सिरिल सोरेन, सुकुल मुर्मू, फ्रांसिस मरांडी, जमुना पहाड़िया आदि सम्मिलित हुए।

IMG 20230625 WA0078
IMG 20230625 WA0079 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!