Search

May 9, 2026 3:45 pm

प्रधानमंत्री आवास योजना की आठवीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित

राजकुमार भगत

पाकुड।प्रधानमंत्री आवास योजना( शहरी )की आठवीं वर्षगांठ पर नगर परिषद पाकुड द्वारा कई कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस संबंध में प्रेस वार्ता का आयोजन कर कार्यपालक पदाधिकारी कोसलेस यादव ने बताया कि पाकुर नगर परिषद नगर परिषद क्षेत्र में जनता के हित में लगातार कार्य कर रही है और आगे भी करते रहेगी। उन्होंने बताया कि 25 जून को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी क्षेत्र का आठवीं वर्षगांठ है। आज के दिन से प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ था । जिसका लाभ शहरी क्षेत्रों में रह रहे उन लाभुकों को प्राप्त हुआ है जिन्हें आवास की आवश्यकता थी और आगे भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना के आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर पाकुर स्थित योग भवन में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। श्री यादव ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक लाभुकों के घर जाकर उनसे संवाद करना, सोशल मीडिया एवं डिजिटल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के उपलब्धियों एवं आवास प्राप्त करने के पश्चात उनके जीवन में आए बदलाव का स्टोरी प्रकाशन करने, फोटोग्राफी करने, निर्मित आवास के लाभुकों को गृह प्रवेश कराने, महिला लाभुकों को सम्मान करने, नए आवासों में रंगोली बनाकर साझा करना। वीएलसी आवासों पर वृक्षारोपण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत कार्यक्रमों का प्रसार प्रचार किया जाना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी क्षेत्र में रह रहे उन गरीब तबके के लाभुकों के लिए वरदान है जिन्होंने पक्के घर की सपना संजोए थे। जो उन्होंने सोचा नहीं था पर आज उन्हें पक्के के घर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्राप्त हुआ है। इनसे उनके जीवन में खुशी है हर्षोल्लास है।

IMG 20230626 WA0015
IMG 20230626 WA0016 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!