Search

May 8, 2026 8:40 pm

नौकरी का झांसा देकर दो लाख दस हजार की ठगी, दस महीने बाद भी नहीं लौटाए रूपये, मामला दर्ज

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़): नौकरी दिलाने के नाम पर तीन महिलाओं से 2.10 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में महेशपुर थाना में देवपुर निवासी राज मरांडी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िताओं में बेनादाती की रेनुबाला टुडू, अहिल्यापुर की बिन्दु हांसदा और डुमरिया की नेहा हांसदा शामिल हैं। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने रेनुबाला के बेटे को मेडिकल विभाग में पियून की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 13 फरवरी 2025 को 1.10 लाख रुपए नकद लिए। वहीं बिन्दु हांसदा और नेहा हांसदा से नर्स की नौकरी के नाम पर 50-50 हजार रुपए वसूले। आरोप है कि राज मरांडी ने दो महीने के भीतर नौकरी नहीं लगने पर पूरी रकम लौटाने का भरोसा दिया था। लेकिन 10 महीने बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए गए। पीड़िताओं के अनुसार, 20 जनवरी 2026 को आरोपी के साथ समझौता हुआ था, जिसमें उसने मार्च 2026 तक पूरी राशि लौटाने की बात कही थी। इसके बावजूद अप्रैल गुजरने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा। महेशपुर थाना में कांड संख्या 65/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2) और 318(4) में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसआई अमरजीत कुमार को सौंपी गई है। पीड़ित महिलाओं ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!