Search

May 9, 2026 3:45 pm

बकरीद पर्व के मद्देनजर पाकुड़ पुलिस की आम जनता से अपील

राजकुमार भगत

पाकुड़।आने वाली ईद उल जुहा पर्व को लेकर पाकुड़ पुलिस पूरी तरह से सतर्क एवं अलर्ट है । पाकुड़ पुलिस विज्ञप्ति जारी कर कहां है कि ईद उल जुहा( बकरीद ) पर्व आपसी भाईचारा और प्रेम का पर्व है ।इसे सभी मिलकर हंसी खुशी और उत्साहवर्धक बनाए रखें ।यह पर्व आपसी सौहार्द्र और भाईचारे का पर्व है। पुलिस की सोशल मीडिया एवं असामाजिक तत्वों पर पूरी निगरानी है। पाकुड़ पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि भाईचारे और सौहार्द्र का प्रतीक पर्व ईद उल जुहा को शांतिपूर्वक मनाएं। किसी भी प्रकार से ऐसा कार्य न करें जिससे कि किसी की भावना को ठेस पहुंचे और ना ही कोई ऐसा गीत संगीत बजाएं जो अभद्र हो किसी की भावना को ठेस पहुंचाने वाला हो। सोशल मीडिया ,फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब व्हाट्सएप पर पूरी नियंत्रण रखें ।कोई ऐसी बात ना लिखें या कोई ऐसी तस्वीर ना डालें जो समाज के लिए अहितकर हे। पाकुर पुलिस ने सभी से अनुरोध किया है कि किसी भी विषम परिस्थिति में पुलिस को आवश्यक सेवा प्रदान करते हुए डायल 100 या 112 में सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके ।आपकी पहचान गोपनीय रहेगी । पुलिस ने आगे कहा है कि किसी भी प्रकार के अफवाह में ना पड़े। बात की अच्छी प्रकार से जांच पड़ताल कर ले। उसकी सत्यता को जांच परख की पुलिस को सूचित करें। कभी भी भूलकर कानून को अपने हाथ में ना लें। कानून सबके लिए बराबर है। पाकुर पुलिस ने सभी बुद्धिजीवियों सामाजिक कार्यकर्ता राजनीतिक दलों तमाम नागरिकों से अनुरोध किया है की वह विधि व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करें एवं शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में ईद उल जुहा (बकरीद) पर्व को संपन्न करने में उनकी सहयोग करें । यदि इसमें कोई खलल डालने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध पुलिस सख्त से सख्त विधि सम्मत कार्रवाई करेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!