राजकुमार भगत
पाकुड़।स्कूल रूलर कार्यक्रम के तहत स्थानीय धनुष पूजा मध्य विद्यालय पाकुड़ में एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा शिक्षा का महत्व क्या है इसे बताने की जरूरत आज के समय में नहीं है ,फिर भी आज की तिथि में कुछ बच्चे ऐसे हैं जो किसी कारण बस अपनी पढ़ाई छोड़ चुके हैं या फिर आवश्यक जानकारी का अभाव में विद्यालय से दूर है। ऐसे सभी एक से 11 तक के बच्चों को पुनः शिक्षा के साथ जोड़ना है। कोई भी 1 से 11 तक के छात्र पढ़ाई से वंचित नहीं रहे इसके लिए इस तरह के आयोजन क्या किया है ताकि इस पर आवश्यक विचार-विमर्श हो सके। कार्यशाला में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज्य पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, स्वस्थ विभाग से आये हुए पदाधिकारी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सभी संकुल साधन सेवी प्रखंड साधन सेवी सभी पंचायत के मुखिया उपस्थित हुए। सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने बताया की कक्षा 1 से कक्षा 11 तक के सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा । एक एक बच्चे की जानकारी ली जाएगी। सभी बच्चे की उपस्थिति विद्यालय में अनिवार्य रूप से हो इसके लिए छात्र एवं अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 15 जुलाई तक चलेगा। शिक्षकों द्वारा 22 से 30 जून तक बाल पंजी अधितीकरण व विद्यालय से बाहर के बच्चों को सूचीबद्ध करना है। जिला प्रशासन ने जिले के सभी आम नागरिकों से अपील की है निश्चित रूप से अपने बच्चे को प्रतिदिन विद्यालय भेजें उसे अनावश्यक रूप से घर में ना रोके। कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित ना रहे। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है। इसके लिए आवश्यक रणनीति बनाई गई है।







