सतनाम सिंह
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 27 जून को सुबह 10:00 बजे भोपाल से “मेरा बूथ सबसे मज़बूत”कार्यक्रम के द्वारा कार्यकर्त्ताओं के साथ संवाद स्थापित किए। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भाजपा जिला कार्यालय राजा पाड़ा स्थित भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के संग सुनने का काम भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह की अध्यक्षता में किया गया ।श्री साह ने बताया की भारत के जन जन के नेता लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने समस्त देशवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का काम सीधा संवाद के माध्यम से किया हे।कार्यकर्ता किस प्रकार अपने-अपने मंडलों में अपने-अपने बूथों पर किस प्रकार कार्यक्रम हो किस प्रकार कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़े इस संबंध में आदरणीय मोदी जी ने अपनी बातों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विधानसभा संयोजिका मीरा परवीन सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ,बलराम दुबे पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संपा सहा ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, हिसाबी राय, शबरी पाल, भाजपा नगर महामंत्री सोहन मंडल,पाकुर नगर के कार्यक्रम प्रभारी पवन भगत , युवा मोर्चा नेता जीतू सिंह,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष गणेश रजक ,ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष अभीक दास, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता अंबिका राय चौधरी ,क्रांति शर्मा, प्राची चौधरी , सरिता मिश्रा, अज्जू मंडल ,मिट्ठू स्, मोहम्मद हककानी। वर्ष सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।







