Search

May 9, 2026 12:24 pm

बीडीओ ने दीप प्रज्ज्वलित कर रूआर बैक टू स्कूल कम्पेन का किया शुभारंभ।

अशिक्षा सभी समस्याओं की जड़ -बीडीओ

शत प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य हासिल करने के लिए कार्यशाला -बीईईओ

पाकुड़/ स्कूल रुआर बैक टू स्कूल कम्पेन प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय धनुषपूजा में मंगलवार को आयोजित की गई।कार्यशाला का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी शफिक आलम एवं बीईईओ सुमित मरांडी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बीडीओ को पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यशाला में उपस्थित प्रभारी प्रधानाध्यापकों एवं सीआरपी को संबोधित करते हुए बीडीओ आलम ने कहा कि सभी समस्याओं की जड़ में अशिक्षा है। जहां भी अशिक्षा है वहीं गरीबी है। इसलिए सभी बच्चों को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा बैक टू स्कूल कम्पेन चलाया जा रहा है। शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन एवं विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित करने का रोड मैप तैयार किया गया है। आप सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को जवाबदेही के साथ काम करते हुए सभी बच्चों को विद्यालय से जोड़ना है।
वहीं बीईईओ सुमिता मरांडी ने कहा कि स्कूल से बाहर अनामांकित सभी बच्चों को स्कूल रुआर कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में नामांकित करना है। शत् प्रतिशत नामांकन के लक्ष्य को प्राप्त करने के हम सभी की भूमिका तय की गई है। वहीं बीपीओ गणेश भगत द्वारा स्कूल रूआर के क्रियान्वयन की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुमार राय द्वारा किया गया।मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी, बीपीओ बर्नार्ड हांसदा, बीपीएम प्रिया भगत, पीरामल फाउंडेशन के सुशांत कुमार, बीआरपी अमृत औझा, संजय साह समेत सभी सीआरपी एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!