Search

March 13, 2026 5:39 pm

मैट्रिक में सफल छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंध समिति के द्वारा किया गया सम्मानित

राजकुमार भगत

महेशपुर (पाकुड़ )प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवीनगर प्रांगण में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र भगत के नेतृत्व में मैट्रिक के एग्जाम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रथम स्थान से दशवा स्थान प्राप्त करने वाले टॉपर सभी बच्चे एवं अभिभावकों की उपस्थिति में डायरी कलम देकर सम्मानित किया । सम्मानित छात्र लक्ष्मी नारायण चंचल 88.80%, दानियल किस्कू 84.00%, नाजीर सेख 82.80%, सुमन मंडल 81.40%., विकास मोहली 81.00%, अनु हेम्ब्रम 80.80%, रूही कुमारी 80.80%, नुपुर कुमारी 80.80% नरेश मराण्डी 80.60%, कुमीला हुई 80.40%. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश हेमरोम, नवनीत हेमरो, मानवेल्ला टूडू, नीलू टूडू, सुरेश मुर्मू, जालिम सिंह, विनोद कुमार साह, सत्येंद्र कुमार तिवारी, उत्तम कुमार चंचल, बबीता स्नेही, आशा स्नेही, मनोज भगत, स्मृति सिंह लोक कल्याण सेवा केंद्र के सेंटर कोऑर्डिनेटर राजीव रंजन के साथ बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।

फोटो:–

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर