Search

May 9, 2026 11:23 am

पाकुड़ शहर में अतिक्रमण पर चला नगर परिषद का बुलडोजर

बजरंग पंडित

पाकुड़ शहर के बिजली कॉलोनी के सामने मुख्य सड़क पर नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण मुक्त को लेकर अभियान चलाया गया मौके पर उपस्थित नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव पुलिस दल के साथ मौजूद थे आपको बताते चलें उपायुक्त वरुण रंजन के आदेशानुसार पाकुड़ नगर को सीएसआर के तहत सौंदर्यीकरण को लेकर आदेश दिए थे उन्हीं आदेश का पालन करते हुए नगर परिषद पदाधिकारी द्वारा दुकानों को हटाया जा रहा है ताकी सौंदर्यीकरण का काम पूरा हो सके और लोगों को इसका लाभ मिल सके कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा जनवरी में सौंदर्यीकरण को लेकर सर्वे किया गया था प्राइवेट कोल कंपनी सीएसआर के तहत सौंदर्यीकरण का कार्य कर रहा है अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों को व्यक्तिगत सूचना दे दी गई थी लेकिन इन्होंने दुकान नहीं हटाया मजबूरन दुकान को हटाया जा रहा है ताकि सौंदर्यीकरण का काम पूरा हो सके और लोगों को इसका लाभ मिल सके कौशलेश यादव ने कहा इन गरीब लोगों का जो दुकान उठाया जा रहा है इनका दुकान लगाने का भी व्यवस्था हम करेंगे।

IMG 20230628 WA0021
IMG 20230628 WA0022 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!