राजकुमार भगत
इंसानियत फाउंडेशन के युवा लगातार कर रहे है जरूरतमंदो क़ो रक्तदान
जिला पाकुड़ प्रखंड महेशपुर के रवि मुर्मू उम्र 7 ब्लड ग्रुप ए बी पॉजिटिव सदर अस्पताल सोनाजोरी पाकुड़ मे इलाज हों रहा है डॉक्टर ने खून चढ़ाने की सलाह दी शरीर मे हीमोग्लोबिन की मात्रा काफ़ी कम रहा है |पिता ने इंसानियत फाउंडेशन के संचालक सद्दाम हुसैन से संपर्क किया और समूह मे जानकारी दिया उसके बाद संस्था के अध्यक्ष बानिज शेख ने डोनर आनजर शेख से फोन पर बात कर उसे भेजा पाकुड़ रक्त अधिकोष पहुंच कर ए बी पॉजिटिव डोनेट किया | समूह संचालक सद्दाम ने कहा लोगो का जीवन बचाने के आसान तरीका है रक्तदान, आप भी इस महान कार्य का हिस्सा बने, साथ ही अपने मित्र परिवार के सदस्य क़ो प्रेरित करें एक छोटा सा कदम किसी का जिंदगी बच सकता है |
अहम योगदान मे अध्यक्ष बानिज शेख, संचालक सद्दाम हुसैन,फरजन, आसादुल, सेनाउल, नुरुजामन, अजमल शेख कर्मचारी पियूष एवं नवीन जी का रहा है |







