Search

May 9, 2026 10:20 am

बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न गांवों में मोटरसाइकिल द्वारा फ्लैग मार्च निकाली गई।

सतनाम सिंह

मुस्लिम समुदाय का अति महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार बकरीद शांति पूर्ण संपन्न कराने को लेकर बुधवार शाम को पुलिस प्रशासन द्वारा पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न गांवों में मोटरसाइकिल द्वारा फ्लैग मार्च निकाली गई । थाना प्रभारी अभिषेक राय के नेतृव में फ्लैग मार्च शाम चार बजे पाकुड़िया थाना प्रांगण से निकली जो पाकुड़िया, मोंगलाबांध,राजपोखार, लकड़ा पहाड़ी, राजदाहा, फुलझिंझरी,धोबना,गनपुरा, खाकसा, डोमन गाड़िया, पलियादाहा सहित एक दर्जन से अधिक मुस्लिम बहुल गांवों का दौरा कर पुनः पाकुड़िया थाना वापस लौटी । फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने अलग अलग गांवों में रुककर लोगो से जनसंपर्क किया और सौहार्दपूर्ण माहौल स्थापित करते हुए भाई चारे के साथ बकरीद त्योहार मनाने का अपील लोगो से किया । सोशल मीडिया द्वारा किसी भी तरह का अफवाह ना फैलाने का भी अपील किया । अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध सख्त कार्यवाइ करने की हिदायत उन्होंने दी। फ्लैग मार्च में उनके साथ एसआई संभू पंडित एएसआई अशोक कुमार यादव सहित दर्जनों पुलिस जवान एवं चौकीदार शामिल थे।

IMG 20230628 WA0042
IMG 20230628 WA0041 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!