Search

May 9, 2026 10:17 am

भाजपा के जल शक्ति मंत्री महेशपुर पहुंचे, मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा।

धीरेन साहा

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में बीजेपी देशव्यापी महाजनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को महेशपुर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा के विशिष्ट परिवारों से सीधा संपर्क किया। और मोदी सरकार के बेमिसाल 9 साल की उपलब्धियों को लेकर वार्ता की। वही भाजपा के मंत्री ने कैराछत्तर गांव पहुंचकर महा जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए। और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ जुड़कर 9 साल की उपलब्धियों को लेकर चर्चा की। एवं 9 साल की उपलब्धियों को लेकर लोगों को गिनाया। मौके पर भाजपा के राजमहल प्रभारी प्रवक्ता सरोज कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, दुर्गा मरांडी, साधन कुमार ठाकुर, पूलक घोष, गोपाल भगत, सुकुमार मिश्रा, संदीप भगत, राजू अग्रवाल, दिलीप भगत, अजय दास, सरोज कुमार पांडे, राम सागर दास, दीपक कुमार सिंह सहित सैकड़ों कार्यक्रर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!