Search

March 13, 2026 5:40 pm

ईद उल अजहा का नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

सुबह में नमाज अदा करने के लिए जुटी रही भीड़

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न स्थानों में ईद उल अजहा का नमाज अदा किया गया ।महेशपुर प्रखंड के खांपुर रामपुर ,कनीझरा, धर्माखंपड़ा ,महेशपुर ,सीलमपुर,मकदमपुर,दमदमा,बिरकिट्टी, पलसा,गंगाड़ा, छोटाकेंदुआ,रोलाग्राम, बड़कियारी,अस्कांधा, बालियाडांगल समेत कई गांवों में ईद-उल-अजहा की नमाज लगभग सुबह सात बजे से साढ़े सात बजे तक अदा की गयी। प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से भाईचारे के साथ बकरीद पर्व मनाया गया। नमाज अदा करने के दौरान लोगों ने हाथ उठाकर देश की तरक्की तथा अमन व शांति के लिये अल्लाह पाक से दुआ मांगा। नमाज अदा करने के पश्चात मुसलमानों ने एक-दूसरे के साथ गले मिलकर हाथ मिलाया। मौलाना ने कहा कि ईद-उल-फितर व ईद-उल-अजहा पर्व के दौरान दुश्मन व दोस्त सभी को एक-दूसरे से गले मिलकर हाथ मिलाना चाहिए। इससे सारी नफरतें खत्म हो जाती है। वही नमाज खत्म होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर सेवई-लच्छा व मिठाई खाकर बकरीद पर्व की मुबारकबाद दिया। प्रखंड क्षेत्र में किसी प्रकार की झंझट, अशांति व हिंसा की खबर नहीं है। क्षेत्र में शांति का माहौल बरकरार रखने में महेशपुर के थाना प्रभारी संतोष कुमार, एएसआई ब्रज किशोर,कपिलदेव सिंह व सशस्त्र बल के जवानों का काफी सहयोग रहा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर