अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र के झामुमों प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रहे स्वर्गीय कोर्नेलियुस मुर्मू के निधन की सूचना पाकर स्थानीय विधायक श्री दिनेश मरांडी ने पाडेरकोला पंचायत के सलपतरा स्थित स्वर्गीय कोर्नेलियुस मुर्मू के आवास पहुँच शोक जताया। ज्ञात हो कि स्वर्गीय कोर्नेलियुस मुर्मू का निधन 27 जून दिन मंगलवार को हो गया था, वो लंबे समय से बीमार थे। विधायक श्री दिनेश मरांडी ने स्वर्गीय कोर्नेलियुस मुर्मू के परिजनों से मिल सांत्वना दिया, व ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतू प्रार्थना की। विधायक श्री दिनेश मरांडी ने कहा कि स्वर्गीय कोर्नेलियुस मुर्मू पार्टी के सच्चे सिपाही थे। उनके आकस्मिक निधन से सभी को दुःख पहुँचा है, पार्टी के मजबूती के लिए वे दिन रात लगे रहते थे। विधायक श्री दिनेश मरांडी ने उनके परिजनों से कहा कि पार्टी इस दुःख की घड़ी में उनके साथ है साथ ही किसी प्रकार की दिक्कत होने पर वे हर संभव मदद को तैयार है। मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि भीमसेन्ट हेम्ब्रम, केंद्रीय समिति सदस्य अमित भगत, प्रखंड उपाध्यक्ष सह जिला सदस्य कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष सह जिला समिति सदस्य संतोष भगत, जिला समिति सदस्य संजीत भगत, जिला समिति सदस्य नाजिर सोरेन, मीडिया प्रभारी आफताब आलम, वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल सिंह, श्यामलाल हांसदा, राजीव कुमार, रंजीत भगत, रमेश मुर्मू, साहेबजन मरांडी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।







