Search

March 13, 2026 4:12 pm

विद्यार्थी परिषद ने किया वीर सिद्धू कानू मुर्मू के प्रतिमा पर माल्यार्पण

राजकुमार भगत

पाकुड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी ) पाकुड़ ने मंगलवार को हुल दिवस के अवसर पर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह के प्रतीक झारखण्ड के अमर शहीदों सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो सहित समस्त वीर-वीरांगनाओं को याद करते हुए सिद्धू कानू पार्क स्थित आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पाकुड़ नगर एबीवीपी के मंत्री प्रदीप मिश्रा ने कहा कि समस्त शहीद जनजातीय वीर महापुरुषों के सपनों का समृद्ध और सशक्त झारखण्ड बनाने का संकल्प लें। आज ही के दिन 30 जून 1855 में सिद्दू और कान्हू के द्वारा साहिबगंज जिले के भोगनाडीह से भारतीय इतिहास की पहली लड़ाई अंग्रेजो के खिलाफ आरंभ हुई थी, सिद्दू ने इस लड़ाई के पहले एक नारा दिया था। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत से लड़ते हुए 20,000 से अधिक जनजातीय समुदाय मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान हुए थे। भारत के इतिहास में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहली लड़ाई थी, उसके बाद ही पूरे भारत में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारतीयों के द्वारा विद्रोह आरंभ हुआ। विद्यार्थी परिषद नगर कार्यकारिणी सदस्य अनिकेत एवं नगर सह मंत्री ऋषि दास ने कहा कि पाकुड़ जिला हुल विद्रोह का एक प्रमुख केंद्र रहा है हूल विद्रोह के नायकों की वीरता ने ब्रिटिश शासन के इस तरह दांत खट्टे किए थे कि अंग्रेज अधिकारी मार्टीन को छुपकर वार करने के लिए मार्टिलो टावर का निर्माण करना पड़ा इसलिए पाकुड़ जिला प्रशासन को सिद्धू कानू के साथ साथ पाकुर जिले के कई ऐसे नायक जिन्होंने इस क्रांति में अपने प्राण न्योछावर कर दिए ऐसे सभी अज्ञात क्रांतिकारियों के जीवनी पर पुस्तक प्रकाशित करना चाहिए स्वतंत्रता संग्राम में सिद्धू कानू सहित संथाल परगना के वीर नायको से संबंधित संग्रहालय का निर्माण करना चाहिए। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विश्वविद्यालय संयोजक बम भोला उपाध्याय सेवा कार्य प्रमुख विशाल भगत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित पांडे नगर सह मंत्री ऋषि दास ,सुमित सेन, संदीप, आशीष कुमार, सोहन केवट उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर