प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) सिमलोंग ओपी प्रभारी टिंकू रजक के नेतृत्व में शुक्रवार को वाहन जांच अभियान चलाकर दर्जनो दो एवं चार पहिया वाहनों का जांच किया.इस दौरान ओपी प्रभारी ने बताया कि रूटिंग अभियान के तहत ओपी क्षेत्र के सिमलोंग मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया अभियान के तहत दो एवं चार पहिया वाहन चालकों के हेलमेट वाहनों का कागजात, सीटबेल्ट ,डिक्की सहित अन्य जांच किया गया. बताया अभियान के तहत दर्जनो बिना हेलमेट के वाहनों चालको को हिदायत छोड़ा गया. वही अभियान के तहत ओपी क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक ग्राहक सेवा केंद्र का निरीक्षण किया गया. इस दौरान सीएसपी संचालकों से आवश्यक जानकारी लिया गया. साथ ही सीएसपी संचालक को आवश्यक निर्देश दिया गया.





