Search

March 13, 2026 2:48 pm

हुल दिवस पर विधायक दिनेश मरांडी ने वीर शहीद सिदो कान्हू को किया नमन

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा , अमड़ापाड़ा , गुम्मा मोड़ , खरौनी सहित डुमरिया में किया माल्यार्पण

डुमरिया में सिदो कान्हू आदिवासी सांस्कृतिक मेले का किया शुभारम्भ

हिरणपुर से निकाली गई थी झामुमो कार्यकर्ताओ की भव्य रैली

हुल दिवस पर शुक्रवार को विधायक दिनेश मरांडी के नेतृत्व में हजारो कार्यकर्ताओ के साथ हिरणपुर से रैली निकाली गई। बारिश के बावजूद कार्यकर्ता काफी जोश में दिखे। लिट्टीपाड़ा चौक स्थित सिदो कान्हू की प्रतिमा पर विधायक ने माल्यार्पण किया। इसके बाद पाडेरकोला में भी माल्यार्पण की गई। अमड़ापाड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित वीर शहीद सिदो कान्हू , महात्मा गांधी आदि के प्रतिमा पुष्पसुमन अर्पित किया गया। गुम्मा मोड़ में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। जहां विधायक का भव्य स्वागत पारम्परिक वाद्ययंत्र के साथ किया गया, वही बालिकाओं ने स्वागत गान गाया। वीर शहीदों को माल्यार्पण के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अंग्रेजो की दासता के विरुद्ध सिदो कान्हू ने 30 जून 1854 को बिगुल फूंका था। जो व्यापक रूप से आंदोलन काफी तेजी से फैला था। वीर शहीद हमारे लिए आज भी प्रेरणाश्रोत है। जल जंगल व जमीन की हक अधिकार को लेकर झामुमो सदैव लड़ाई लड़ते आ रहा है। आदिवासियों की हक हित को लेकर बने एसपीटी , सीएनटी एक्ट के साथ भाजपा छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रही है , जो कभी सफल नही होंगे। विधायक ने गोपीकांदर अंतर्गत खरौनी में नवनिर्मित सिदो कान्हू की प्रतिमा का अनावरण किया व प्रधानों को सम्मानित किया। वही आमलोगों से भी रूबरू होकर समस्याएं सुनी। विधायक ने डुमरिया में स्थित वीर शहीद को नमन कर सिदो कान्हू आदिवासी सांस्कृतिक मेले का शुभारम्भ किया। वही विधायक व विधायक पत्नी एगलिना टुडू ने मिलकर तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम , समद अली , इसहाक अंसारी , जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत , मुस्लिद्दीन अंसारी , पप्पू अंसारी , मानिक मरांडी , चरण मुर्मू , प्रसाद हांसदा , कैलास मण्डल , निपेन मण्डल , सज्जाद अंसारी , दशरथ भगत , संतोष भगत , अमित भगत , लखिचांद साहा , सर्वजीत सिंह , गोल्डन हांसदा , तालाबाबू मरांडी , राजेन तुरी , बाबूजी किस्कु , असजद अंसारी , लड्डू भगत आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

IMG 20230630 WA0040
IMG 20230630 WA0041 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर