प्रशांत मंडल
Also Read: शिवलिंग सृष्टि-ऊर्जा का प्रतीक,रविवार को महाशिवरात्रि, दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग में होगी विशेष पूजा
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)रुक रुक कर तीन दिनों तक लगातार बारिश के कारण लिट्टीपाड़ा निवासी तालामय सोरेन की टाली और बांस से बना घर गुरुवार देर रात गिर गया जिससे हजारों रूपए की क्षति हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लिट्टीपाड़ा निवासी तालामय सोरेन का कच्चा घर टाली व बांस से बना था पिछले दो दिनों से लगातार बारिश के कारण घर गिर गया और सारा बांस सहित टाली टूट गया। बताया जा रहा हैं जिस समय घर गिरा उस समय घर पर गृह स्वामी नहीं थी। गृह स्वामी तालामय ने बताया घर गिरने से बेघर हो गए है, मेरे पास उतना पैसा भी नहीं है कि मैं तुरंत नया घर बनाएं। उन्होंने कहा मेरा पति,बाल बच्चा कोई नहीं है। गृह स्वामी ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग किया है।









