Search

July 11, 2026 8:46 pm

एआईएमआईएम के जिला कार्यालय का उद्घाटन, संगठन विस्तार का दिया गया संदेश

पाकुड़। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के झारखंड प्रदेश सह-प्रभारी एवं एमएलसी मिर्जा रियाज उल हसन अफांदी ने रविवार को पाकुड़ में पार्टी के नए जिला कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर, पूर्व विधायक अखिल अख्तर, पार्टी पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मिर्जा रियाज उल हसन अफांदी ने कहा कि पार्टी राज्य में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आम लोगों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बने रहें और किसी भी पात्र मतदाता का नाम न कटे, इसके लिए AIMIM कार्यकर्ता लोगों की सहायता करेंगे। साथ ही अपात्र नामों को शामिल होने से रोकने की दिशा में भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। पूर्व विधायक अखिल अख्तर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में लोग AIMIM से जुड़ रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है तथा विभिन्न क्षेत्रों में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी के जिला कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

img 20260711 wa00204184040658822848971
img 20260711 wa00198723508436002315163

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!